आज शाम चार बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं पलानिस्वामी

Sanjay Srivastava | Feb 16, 2017, 15:02 IST

चेन्नई (भाषा)। इदापड्डी के पलानिस्वामी आज शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह समारोह राज भवन में हो सकता है। लघु स्तर पर यह समारोह शाम चार बजे हो सकता है, इस बाबत अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक पलानिस्वामी मंत्रिमंडल के गठन और राज्यपाल सी विद्यासागर राव के आदेश के मुताबिक अगले 15 दिनों में होने वाले विश्वास मत के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं। सुबह के वक्त राज्यपाल ने पलानीसामी से मुलाकात की थी।

अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा 14 फरवरी को दोषी करार दिए जाने के बाद से यह उन दोनों की तीसरी मुलाकात है।

गत पांच फरवरी को शशिकला को अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुना गया था लेकिन ओ पनीरसेल्वम ने उनके खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था।

Tags:
  • AIADMK
  • Chennai
  • tamil nadu
  • Edappadi K Palaniswami
  • Palaniswami
  • Tamil Nadu New Chief Minister
  • पलानिस्वामी
  • Edappadi
  • Tamil Nadu chief minister sworn
  • पलानीसामी