रुझानों में कांग्रेस को पंजाब में दो तिहाई बहुमत, अमरिंदर सिंह जीते

गाँव कनेक्शन | Mar 11, 2017, 14:32 IST
Share
बहुमत
रुझानों में कांग्रेस को पंजाब में दो तिहाई बहुमत
नई दिल्ली। पंजाब इलेक्शन रिजल्ट के रुझानों में कांग्रेस ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 81 सीटों के साथ पहले नंबर पर है जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अकाली दल गठबंधन महज 15 सीटों पर आगे है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने के आसार जताए गए थे लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं। राज्य में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 1145 प्रत्याशी मैदान में थे। करीब एक महीने बाद अब नतीजों आने वाले हैं। राज्य में 117 सीटें हैं और करीब 76.69 फीसदी वोटिंग हुई थी। राज्य के 1.98 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सबसे ज्यादा चर्चा लांबी से प्रकाश सिंह बादल जीत गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह भी जीत गए। अमरिंदर सिंह के मुताबिक यह उनका आखिरी चुनाव था।

Tags:
  • बहुमत
  • Punjab Election Results 2017
  • congress2017
  • पंजंबा चुनाव
  • कांग्रेस की जीत