दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज: केजरीवाल

गाँव कनेक्शन | Sept 16, 2016, 16:20 IST
Share
India
दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज: केजरीवाल
नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संपूर्ण जंगलराज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप राज्यपाल नजीब जंग पर खराब होती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।


उत्तर-पूर्व दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में कल 50 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या के मामले का संदर्भ देते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और उप राज्यपाल से (अपराध पर नियंत्रण के लिए) कुछ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘देखिये, दिल्ली में क्या हो रहा है।'' केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज है। उपराज्यपाल और मोदी जी कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहे। उन्होंने खराब होती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए क्या किया है। यह मोदी राज के दो साल हैं।''

आप सरकार मांग करती रही है कि दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण, दिल्ली सरकार को सौंपा जाय। मौजूदा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

Tags:
  • India