मिर्ज़ापुर में कामख्या एक्सप्रेस के जनरेटर में लगी आग

गाँव कनेक्शन | May 09, 2019, 08:39 IST
Share
#indian railway
मिर्ज़ापुर में कामख्या एक्सप्रेस के जनरेटर में लगी आग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में कैलहट रेलवे स्टेशन के पास कामख्या एक्सप्रेस के इंजन और जनरेटर में आज, 9 मई 2019 को अचानक आग लग गई। ट्रेन का जनरेटर यान पूरी तरह जल गया। इस हादसे के कारण हावड़ा-दिल्ली लाइन पर यातायात प्रभावित है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी-

ट्रेन के ड्राइवर ने जनरेटर यान को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया ताकि आग न फैल सके। इस दुर्घटना में किसी को चोट लगने की खबर सामने नहीं आई है।

Tags:
  • indian railway
  • mirzapur
  • Railway accident
  • train accident