Gold-Silver Rates: सोना-चाँदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आपके राज्य में क्या है आज का भाव?

Gaon Connection | Mar 09, 2026, 11:00 IST
Share
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के परिणामस्वरूप सोना और चाँदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बाद, आज अंततः बाजार में स्थिरता का अनुभव हो रहा है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई थी और आज 9 मार्च 2026 को सोने में थोड़ी कमी देखने को मिली है। जानिए क्या है आज का भाव और आपके राज्य मे ंकितना है सोने-चाँदी का रेट?
सोने-चाँदी का आज का भाव
सोने-चाँदी का आज का भाव
अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध से मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच सोना-चाँदी की कीमतों में भी जोरदार उथल-पुथल देखने को मिली है। ग्लोबल टेंशन के बीच भी दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरे हैं। हफ्तेभर में गोल्ड-सिल्वर रेट्स में गिरावट आई है। अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से अभी भी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है। 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव भी जंग के हालात में बदला है।

अमेरिका-इजरायल जंग से क्या असर?

जंग शुरू होने के बाद रेट में बदलाव आया है। अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर बीते 28 फरवरी को हमले शुरू किए थे, जिसके बाद सोना-चाँदी का भाव भी बदलता हुआ नजर आया। पिछले हफ्तेभर में गोल्ड-सिल्वर रेट में आए बदलाव पर नजर डालें तो जंग की शुरुआत से पहले 27 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चाँदी का वायदा भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम था। पिछले शुक्रवार को यह कम होकर 2,68,569 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस हिसाब से देखें, तो 1 Kg Silver Price 14,075 रुपये तक घट गया है।

चाँदी पर क्या असर?

बीते एक हफ्ते में आई इस गिरावट के बाद अगर हाई से लेटेस्ट रेट की तुलना करें, तो चाँदी अभी भी डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है। दरअसल, 29 जनवरी को Silver Price ने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था। इसके बाद चाँदी का भाव क्रैश होना शुरू हुआ और गिरकर 2.25 लाख रुपये के करीब तक आ गया। वर्तमान भाव से तुलना करें, तो हाई से चाँदी का भाव 1,51,479 रुपये कम है।

सोने में आई गिरावट

चांदी ही नहीं, सोना भी फिसला है। सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमत में भी हफ्तेभर में गिरावट देखने को मिली है। इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 27 फरवरी को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला MCX Gold Rate 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बीते शुक्रवार को यह मामूली बढ़त के बावजूद भी 1,61,675 रुपये पर क्लोज हुआ था। इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोने का भाव 429 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। सोने के ऑल टाइम हाई लेवल से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो यह कीमती पीली धातु भी काफी सस्ती मिल रही है। दरअसल, चांदी की तरह सोना भी बीते 29 जनवरी को ही अपने उच्चतम स्तर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और इस लेवल को छूने के बाद गोल्ड क्रैश होता चला गया। फिलहाल की बात करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate एमसीएक्स पर हाई से 31,421 रुपये कम चल रहा है।

आज के सोने के भाव

शुद्धतारेट (प्रति 1 ग्राम)रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरट₹16,363₹1,63,630
22 कैरट₹14,999₹1,49,990
18 कैरट₹12,272₹1,22,720

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर का नाम24 कैरट सोना (1g)22 कैरट सोना (1g)18 कैरट सोना (1g)
चेन्नई₹16,417₹15,049₹13,069
दिल्ली16,379₹15,014₹12,287
मुंबई₹16,363₹14,999₹12,272
कोलकाता₹16,363₹14,999₹12,272
बेंगलुरु₹16,363₹14,999₹12,272
पटना₹16,369₹15,004₹12,277
चाँदी की कीमतों में भी हल्की सुस्ती देखी जा रही है। चाँदी के दाम में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है। आज 1 किलो चाँदी खरीदने के लिए आपको 2,84,900 रुपये खर्च करने होंगे। इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक संकेतों के चलते चाँदी की कीमतों में पिछले 10 दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आज के चांदी का रेट (9 मार्च 2026) के अनुसार

वजनआज की कीमत (INR)आज की कीमत (INR)बदलाव
1 ग्राम₹284.90– ₹0.10
100 ग्राम₹28,490– ₹10
1 किलोग्राम₹2,84,900– ₹100

प्रमुख शहरों में आज चाँदी का भाव

शहर का नामचाँदी (10 ग्राम)चाँदी (100 ग्राम)चाँदी (1 किलोग्राम)
चेन्नई₹2,899₹28,990₹2,89,900
मुंबई₹2,849₹28,490₹2,84,900
दिल्ली₹2,849₹28,490₹2,84,900
कोलकाता₹2,849₹28,490₹2,84,900
बेंगलुरु₹2,849₹28,490₹2,84,900
पटना₹2,849₹28,490₹2,84,900
Tags:
  • Gold Silver Price Today
  • सोना चांदी की कीमत
  • Gold Rate Today
  • आज सोने का भाव
  • Silver Price Today
  • Cheaper Gold-Silver
  • todays gold slver rate
  • सोना-चाँदी की कीमतों में गिरावट
  • 24
  • 22 और 18 कैरेट सोना