Gold-Silver Rate: सोने-चाँदी के भावों में आई गिरावट, 2.5 लाख से भी नीचे हुई चाँदी, जानें आपके शहर का रेट

Preeti Nahar | Feb 16, 2026, 10:16 IST
Share
सोने-चाँदी क कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। चाँदी अपने ऑल टाइम हाई रहने के बाद अब₹2,45,800 लाख प्रति किलो ग्राम से ज्यादा सस्ती मल रही है। वहीं सोने का रेट 1,55,970 प्रति 10 ग्राममल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने और चांदी की कीमतों में भारी कमी आई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। आज वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में खासी गिरावट देखी गई, और चाँदी भी पीछे नहीं रही।
सस्ता हुआ सोना-चांदी,  गिरे पीली धातु के दाम
सस्ता हुआ सोना-चांदी, गिरे पीली धातु के दाम
16 फरवरी 2026 को सोना और चाँदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अहम खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में फिर से गिरावट आई है और यह ₹1.55 लाख से नीचे चला गया है। वहीं, चाँदी की कीमतों में ₹7,000 से ज्यादा की गिरावट आई है और यह ₹2,46,800 प्रति किलो पर आ गई है।

बीते दिन, मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) बढ़कर ₹2,45,190 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। सोने-चाँदी की कीमतों में अचानक आई तेजी और फिर गिरावट ने खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दाम फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे या मुनाफावसूली के कारण नीचे आएंगे।

हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताज़ा भावों की जानकारी देंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि आज खरीदारी करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए। महज 16 दिनों में सोना-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुँचने के बाद अचानक इन कीमती धातुओं के भाव क्रैश हो गए, हालांकि बीच-बीच में उछाल भी देखा गया। आज, यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

जानिए आपके शहर में सोने और चाँदी के क्या भाव है-

16 फरवरी को सोने का भाव भाव आपके शहर में

मुंबई- 1,56,240 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली- 1,55,970 प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरू- 1,56,360 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई-1,56,690 प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद-1,56,490 प्रति 10 ग्राम

16 फरवरी को चाँदी का भाव आपके शहर में

मुंबई- 2,45,610 प्रति किलो

दिल्ली-2,45,190 प्रति किलो

बेंगलुरू-2,45,800 प्रति किलो

चेन्नई-2,46,320 प्रति किलो

हैदराबाद-2,46,00 प्रति किलो
Tags:
  • mcx
  • Gold Silver Rate Today
  • सोने चांदी के भाव
  • Silver Price Today
  • MCX Gold Price
  • 6 फरवरी 2026 Gold Silver Rate