0

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में एक बार फ़िर उछाल, जानिए क्या हैं आज का भाव

Gaon Connection | Feb 03, 2026, 11:27 IST
Share
शादी-विवाह के सीजन और निवेश की सुरक्षित विकल्प के तौर पर मांग बने रहने से आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में हलचल जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
बजट 2026 के बाद सोना-चांदी चमके।
एक बार फ़िर सोना और चांदी के दामों में हलचल देखने को मिली। बजट 2026 के बाद बाजार में बनी अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच निवेशकों की नज़र टिकी हुई है।

सोने की कीमतों की बात करें तो बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे प्रमुख बाजारों में रेट में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

बजट के बाद टैक्स स्ट्रक्चर को लेकर स्पष्टता आने और वैश्विक बाजार में सोने की मजबूती ने घरेलू कीमतों को सहारा दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि बजट के बाद निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प मान रहे हैं, खासकर जब वैश्विक बाज़ार में अस्थिरता बनी रहती है।

चांदी के भाव में आज मजबूती आई और यह करीब ₹2.45 लाख से ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर संभलती हुई नजर आई। कुछ दिन पहले तक रेटों में गिरावट बनी थी, लेकिन आज तकनीकी ख़रीदारी और औद्योगिक मांग के संकेतों से चांदी ने वापसी की शुरुआत कर दी।

औद्योगिक मांग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर सेक्टर से जुड़ी जरूरतों के साथ-साथ निवेशकों की दोबारा खरीदारी ने चांदी को सपोर्ट दिया है। कई निवेशक आज का भाव कम जोखिम में प्रवेश का मौका मान रहे हैं, जिससे चांदी की मांग स्थिर बनी हुई है। वैश्विक बाजार में चांदी की मांग बढ़ने से घरेलू कीमतों पर भी सीधा असर पड़ा है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के बाद निवेशक अभी स्थिति को परख रहे हैं। सरकार की आर्थिक नीतियां, महंगाई दर, ब्याज दरों का रुख और विदेशी बाजारों के संकेत आने वाले दिनों में सोना-चांदी की दिशा तय करेंगे। अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है तो सोने की मांग और बढ़ सकती है, वहीं चांदी में औद्योगिक जरूरतें कीमतों को सहारा देती रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Gold silver Price: सोने-चाँदी के भाव आसमान पर, बिगड़ा शादी ब्याह का बजट, चमक फीकी और दुकानें सूनी



Tags:
  • सोना चांदी भाव आज
  • Gold Silver Price Today 3 February 2026
  • सोने का रेट 3 फरवरी
  • चांदी का भाव आज
  • बजट 2026 के बाद सोना
  • gold rate today India
  • silver price today India
  • MCX gold silver price
  • आज का सोना भाव
  • आज की चांदी कीमत

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.