यूपी में गन्ने की दो नई किस्मों की बुकिंग 9 अक्टूबर से कर सकेंगे किसान, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर
यूपी में गन्ना की नई किस्मों के बीजों की मिनी किट की बुकिंग 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। किसान यूपी गन्ना विभाग की वेबसाइट (enquiry.caneup.in) के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
इस साल 2 लाख 'Co.Sha. 23232' किस्म की एकल कलम मिनी बीज किट और 1 लाख 'Co.Sha. 19231' किस्म की एकल कलम मिनी बीज किट उपलब्ध कराई जाएंगी। 'Co.Sha. 23232' किस्म को सितंबर 2026 में राज्य में उत्पादन के लिए आधिकारिक रूप से रिलीज किया गया था। इन नई किस्मों में अच्छा उत्पादन, बीमारियों और कीटों से लड़ने में बेहतर प्रतिरोधी क्षमता।
अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को बांटे जाएंगे। मेले और बीज वितरण की तारीख जल्द किसानों को बताई जाएगी।
बीज बुकिंग के नोडल अधिकारी डॉ. अजय तिवारी ने मिनी किट बुकिंग और वितरण प्रक्रिया के बारे में बताया, हर किसान केवल अपने कोड का उपयोग करते हुए एक ही बुकिंग कर सकेगा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद, किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पंजीकरण नंबर SMS से प्राप्त होगा। बीज वितरण की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी अलग से SMS के माध्यम से भेजी जाएगी। बीज वितरण के दिन, किसानों को अपना चार अंकों का पंजीकरण नंबर और अपने आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी।