Weather Update: इन राज्यों में गर्मी की दस्तक, 35 से 38 डिग्री तापमान का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
Gaon Connection | Feb 26, 2026, 09:27 IST
देश के मौसम में तेज़ी से बदलाव जारी है। कई राज्यों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों का तापमान 35 से 38 डिग्री पहुँच सकता है, जबकि हिमालयी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश व बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। जानिए किस राज्य के मौसम का क्या है हाल?
मौमस अपडेट
देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी के आखिरी दिनों में सर्दी जा रही है और गर्मी दस्तक दे रही है। उत्तर भारत में सुबह घना कोहरा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। मैदानी इलाकों में तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुँच सकता है। आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। 26 से 28 फरवरी और 2 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की संभावना नहीं है। यहाँ अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में धूप से गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम मौसम सुहावना है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान बढ़ेगा। लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ जैसे शहरों में दिन का तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और उत्तरकाशी जैसे जिलों में 27 फरवरी के आसपास मौसम बिगड़ सकता है, जहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
बिहार में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ेगी। पटना, दरभंगा और भागलपुर में तापमान बढ़ सकता है।
झारखंड में सुबह हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। यहाँ भी मौसम गर्मी की ओर बढ़ रहा है।
पंजाब और हरियाणा में सुबह घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, अंबाला और करनाल जैसे शहरों में विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। दिन चढ़ने पर धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा।
पहाड़ी इलाकों में 27-28 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला, कुल्लू, मनाली और कांगड़ा में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ सकती है। मध्य भारत में गर्मी का असर तेज हो रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। राजस्थान में 4 मार्च के बाद कई जिलों में पारा 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में दोपहर में तेज धूप परेशान कर सकती है।
दक्षिण भारत में भी मौसम बदल रहा है। तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं और यात्रा से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखें, क्योंकि आने वाले दिनों में देशभर में मौसम की तस्वीर तेजी से बदल सकती है।
एनसीआर-उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान
अलग-अलग राज्यों में मौमस में बदलाव
झारखंड में सुबह हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। यहाँ भी मौसम गर्मी की ओर बढ़ रहा है।
पंजाब और हरियाणा में सुबह घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, अंबाला और करनाल जैसे शहरों में विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। दिन चढ़ने पर धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा।