भारत में LPG संकट की आहट? कई शहरों में गैस सप्लाई पर असर, होटल-रेस्टोरेंट चिंतित
Preeti Nahar | Mar 10, 2026, 14:23 IST
कई बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग परेशान है। मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों में गैस सप्लाई बाधित होने से रसोई बंद होने की नौबत आ गई है। रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। मिडिल ईस्ट तनाव का असर भी ईंधन सप्लाई पर दिख रहा है।
कई शहरों में गैस सप्लाई पर असर
देश के कई बड़े शहरों से इन दिनों कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। होटल और रेस्टोरेंट उद्योग से जुड़े संगठनों का कहना है कि गैस की सप्लाई बाधित होने से उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है और अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो कई जगहों पर रसोई बंद करनी पड़ सकती है। मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कुछ अन्य शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी देखी जा रही है। कई रेस्टोरेंट संगठनों ने सरकार से हस्तक्षेप की माँग की है और कहा है कि गैस सप्लाई में व्यवधान के कारण भोजन उद्योग प्रभावित हो सकता है।
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने कहा है कि कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट का संचालन प्रभावित हो सकता है। गैस की कमी के कारण किचन चलाना मुश्किल हो रहा है और कुछ प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद करने की नौबत आ सकती है।
कई शहरों में दिखने लगा असर
Respected Sir,@CMOTamilnadu @mkstalin @Udhaystalin
The situation has now become even more critical. Commercial LPG distributors have completely stopped supplying cylinders, stating that they have no stock available. As a result, many restaurants are forced to shut down 👇 📣 pic.twitter.com/cY6bYROmKY
— Chennai Hotel Association (@ChennaiHotelAs1) March 9, 2026
होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) ने क्या कहा?
AHAR का कहना है कि सही तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। इस कमी की वजह से होटल और रेस्टोरेंट चलाने में बहुत परेशानी आ रही है। दूसरी तरफ, कई अवैध दुकानदार, जैसे कि सड़क किनारे ठेले लगाने वाले, चीनी खाने के स्टॉल और डोसा बेचने वाले, घरेलू (नॉन-कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये सिलेंडर सिर्फ घरों के लिए होते हैं। ये लोग अक्सर बिना लाइसेंस, नियमों का पालन किए और टैक्स भरे काम कर रहे हैं।
AHAR - Indian Hotels and Restaurants Association ने जताई चिंता
AHAR ने अधिकारियों से इस मामले को तुरंत देखने का अनुरोध किया है। वे चाहते हैं कि असली व्यवसायों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की पारदर्शी और पर्याप्त सप्लाई मिले। AHAR का कहना है कि आपकी समय पर की गई कार्रवाई से हजारों रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायों को बहुत मदद मिलेगी। ये व्यवसाय अपने रोज़मर्रा के काम के लिए बिना रुकावट गैस सप्लाई पर निर्भर हैं।
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने जताई चिंता
NRAI के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर देने वाले सप्लायर रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की मांग पूरी करने में असमर्थता जता रहे हैं। यह स्थिति रेस्टोरेंट व्यवसाय के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इसी वजह से NRAI ने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
बेंगलुरु में होटलों की सप्लाई रुकी, बंद रहेंगे होटल
बैंगलोर में हॉटल गैस सप्लाई बंद
होटल एसोसिएशन ने यह भी कहा कि जब तक गैस सप्लाई फिर से शुरू नहीं हो जाती, तब तक होटल इंडस्ट्री को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। तेल कंपनियों ने पहले भरोसा दिलाया था कि अगले 70 दिनों तक गैस सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन, अचानक सप्लाई बंद हो जाना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।
इस स्थिति को देखते हुए, होटल एसोसिएशन ने संबंधित यूनियन मंत्रियों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। वे चाहते हैं कि कमर्शियल गैस सप्लाई को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए और होटल इंडस्ट्री को इस मुश्किल घड़ी में सहारा दिया जाए। गैस सप्लाई पूरी तरह से बंद होने के कारण, बेंगलुरु के होटल कल से बंद रहेंगे।
मिडिल ईस्ट तनाव से जुड़ा असर
ऐले हालात में सरकार के कदम
सरकार ने कहा चिंता की बात नहीं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरों के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी और जमाखोरी व कालाबाज़ारी रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल लागू किया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस की उपलब्धता, आपूर्ति और समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए Essential Commodities Act, 1955 के प्रावधानों का भी उपयोग किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाजार में हस्तक्षेप कर आपूर्ति को संतुलित रखा जा सके।