महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

अमित सिंह | Sep 16, 2016, 16:27 IST
India
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को रविवार एक और झटका लगा। दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह दिल्ली के ओखला इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को महिलाओं के साथ बदसलूकी और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अपने विधायक की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।'' AAP नेता आशीष खेतान ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।

किन धाराओं में मामला दर्ज़

आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

Tags:
  • India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.