न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी 200 व्हेल खुद पानी में लौटीं

Sanjay Srivastava | Feb 12, 2017, 12:51 IST
Share
New Zealand
न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी 200 व्हेल खुद पानी में लौटीं 
फेयरवेल स्पिट (न्यूजीलैंड) (भाषा)। न्यूजीलैंड के फेयरवेल स्पिट पर फंसी व्हेलों में से करीब 200 इस सप्ताहांत पानी में लौटने में कामयाब हो गई।

संरक्षण अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इन व्हेलों ने उस क्षेत्र को नहीं छोड़ा है और उनके फिर से समुद्र तट पर फंसने की आशंका कायम है। उन्होंने बताया कि 17 अन्य व्हेल कल देर रात तट पर उन सैकड़ों व्हेलों के शवों के पास इकट्ठी हो गईं, जिनकी मौत पिछले तीन दिन के भीतर यहां फंसे होने के कारण हो गई थी।

संरक्षण विभाग के प्रवक्ता हर्ब क्रिस्टोफोर ने कहा, ‘‘ शनिवार को पोंगा और पकोओ के बीच करीब 240 व्हेल फंस गई थीं, जिनमें से अधिकतर कल रात लौट गईं।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह अन्य 17 व्हेलों को लहर आने पर वापस पानी में भेजने की तैयारी पर ध्यान केंद्रित होगा।''

Tags:
  • New Zealand
  • Wellington
  • whales
  • pilot whales
  • Farewell Spit
  • South Island
  • Nelson
  • Herb Kristofor