जानिए 18 सितंबर का इतिहास

गाँव कनेक्शन | Sept 18, 2018, 11:45 IST
साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है।

1812 में इसी दिन मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी।



इतिहास में आज ही के दिन देश में निर्मित पहले विमान ने चूमा था आकाश।



देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-



1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।



1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।



1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार की मौत।



1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।



1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।



1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।



1947 : राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम को मंजूरी दी गई।



1950 : बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म।



1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।



1967 : नागालैण्ड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।



1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।



1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।



2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।



ये भी पढ़ें: मैक्सिको से आया मक्का, चीन से आया चावल, जानें कहां से आया कौन सा खाना



Tags:
  • 18
  • September
  • The New York Times
  • Events
  • History
  • Date
  • Day