सीएम अखिलेश यादव ने किया 'एग्रीहार्टी टेक यूपी' प्रदर्शनी का उद्घाटन

Vinay Gupta | Sep 16, 2016, 16:05 IST
Share
India
सीएम अखिलेश यादव ने किया ‘एग्रीहार्टी टेक यूपी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन
लखनऊ। आज आटे का विज्ञापन भी टीवी पर आता है। यूपी बदल रहा है। हमें भी समय के साथ चलना होगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी एग्रीहार्टी टेकयूपीमें कहीं।

गुरुवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में मुख्यमंत्री ने सेकंड इंटरनेशनल इग्जीबिसन ओंन एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी 'एग्रीहार्टी टेक यूपी' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसान भाई जागरूक हों सरकार मदद करेगी। टेक्नोलॉजी से किसानों का फायदा है इसे अपनाएं। किसान की खुशहाली से देश की तरक्की होती है।"

इसतीन दिवसीय कार्यक्रम में किसानों को खेती करने के लिए उन्नत बीजों की जानकारी व सिंचाई के सही प्रयोग, ग्रामीण बैंक सहित कई जानकारियां दी गयी। साथ ही खेती करने के उन्नत तौर-तरीके और सोलर पंप के सही प्रयोग की जानकारी भी किसानों को दी गयी।

किसानों को फसल के बारे में जानकारी देते स्टालकर्मी

बीजों के बारे में किसानों को जानकारी देते बीज कम्पनी के स्टालकर्मी

प्रदर्शनी में दिखाई गई सोलर कार





उन्नत खेती के तरीकें को देखते किसान

प्रदर्शनी में सबके आकर्षण केंद्र रही हवा से चलने वाली मोटरसाइकिल

फसलों के प्रमाणित बीजों के बारे में जानकारी लेते



प्रदर्शनी में लगाए गए सोलर सिंचाई पंप को देखते किसान

Tags:
  • India