India-UAE Relation: कौन-कौन से खाद्य पदार्थ भारत से यूएई को होते हैं निर्यात?

Preeti Nahar | Jan 20, 2026, 10:49 IST
Share
भारत और यूएई के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गए हैं। दोनों राष्ट्रों ने कृषि और खाद्य सुरक्षा को एक नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दिखाई है। MSME को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखी योजनाएं लागू की जाएंगी, जो किसानों और व्यापारियों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगी।
भारत–यूएई साथ आए
भारत–यूएई साथ आए
19 जनवरी 2026 को यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत आए। यह उनकी भारत की पांचवीं यात्रा थी और राष्ट्रपति बनने के बाद तीसरी आधिकारिक यात्रा। इस दौरे के दौरान भारत और यूएई के रिश्तों को और मजबूत करने पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि- इस मुलाकात में दोनों देशों ने खेती-किसानी और खाद्य सुरक्षा पर खास ध्यान देने का वादा किया।

India-UAE Relations कृषि और फूड सिक्योरिटी बनेगी मजबूत
India-UAE Relations कृषि और फूड सिक्योरिटी बनेगी मजबूत


कृषि और खाद्य सुरक्षा पर फोकस

दोनों देशों के नेताओं ने माना कि खेती को बेहतर बनाने, नई तकनीकें अपनाने और किसानों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, यानी सरकारी और निजी कंपनियों का साथ मिलकर काम करना, नई सोच और एक-दूसरे से सीखना, इन सब पर जोर दिया जाएगा। इससे भारत और यूएई दोनों की खाद्य सुरक्षा और मजबूत होगी।

एमएसएमई को जोड़ने की पहल

इसके अलावा, भारत और यूएई ने छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को भी आपस में जोड़ने की बात कही है। इसके लिए 'भारत मार्ट', 'वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर' और 'भारत–अफ्रीका सेतु' जैसी योजनाओं को जल्दी शुरू किया जाएगा। इनका मकसद मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरेशिया के बाजारों में भारतीय और यूएई के MSME उत्पादों को बढ़ावा देना है।

भारत–यूएई के बीच कृषि आयात–निर्यात

भारत और यूएई के बीच खेती से जुड़े सामानों का व्यापार पहले से ही काफी अच्छा है। भारत यूएई को चावल, गेहूं, चीनी, फल-सब्जियां, मसाले और दालें भेजता है। वहीं, यूएई भारत को खजूर, ड्राई फ्रूट्स, खाद और खेती से जुड़े कुछ रसायन, और खाने की चीजों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद भेजता है। इस सहयोग से दोनों देशों के किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को फायदा हो रहा है।

भारत से यूएई को निर्यात

चावल (खासकर बासमती)

गेहूं और आटा

मसाले और दालें

पेट्रोलियम प्रोडक्ट

मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी

मिनरल्स, फूड आइटम जैसे चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड

यूएई से भारत को आयात

खजूर और ड्राई फ्रूट्स

खाद और कृषि से जुड़ी कुछ रसायन सामग्री

खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद




Tags:
  • India-UAE Relations
  • Sheikh Mohamed bin Zayed
  • कृषि और फूड सिक्योरिटी
  • Sustainable Agriculture
  • Import Export Trade
  • Basmati Rice Export