25 रुपये फीस में सरकारी नौकरी का मौका! 2500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Gaon Connection | Jun 02, 2026, 16:34 IST
UPSSSC ने स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 2026 के तहत 2,561 पदों पर भर्ती निकाली है। सभी पदों के लिए स्नातक डिग्री और PET-2025 पास होना अनिवार्य है। चयन PET स्कोर, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 2026 के तहत 2,561 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, ऑडिटर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सप्लाई इंस्पेक्टर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अभ्यर्थी 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



21 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सेंटर इंचार्ज पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।



स्नातक डिग्री और PET-2025 जरूरी

सभी पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं। उदाहरण के लिए डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर पद के लिए 12वीं में गणित और विज्ञान विषय होना जरूरी है। वहीं स्वागती पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान आवश्यक है।



आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।



• आवेदन शुरू : 29 मई 2026


• आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026


• आवेदन संशोधन/शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि : 25 जून 2026



प्रमुख पद, रिक्तियां और वेतनमान

पदरिक्तियांवेतनमान
असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट548₹29,200-92,300
ऑडिटर419₹29,200-92,300
अमीन/नीलामकर्ता323₹29,200-92,300
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर238₹29,200-92,300
क्लर्क-सह-टाइपिस्ट/कैशियर-सह-क्लर्क229₹35,400-1,12,400
असिस्टेंट चकबंदी ऑफिसर168₹29,200-92,300
असिस्टेंट मैनेजर (नॉन-टेक्निकल)134₹29,200-92,300
मार्केटिंग इंस्पेक्टर102₹21,700-69,100
सेंटर इंचार्ज92₹25,500-81,100
डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर85₹29,200-92,300
मंडी सुपरवाइजर46₹29,200-92,300
सप्लाई इंस्पेक्टर32₹21,700-69,100
जिला मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी18₹29,200-92,300
स्वागती14₹35,400-1,12,400
वर्क्स इंस्पेक्टर12₹9,300-34,800

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार होगा।



ऐसे करें आवेदन

• सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।


• होमपेज पर "Notifications/Advertisements" सेक्शन में जाएं।


• स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 2026 के विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।


• PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।


• आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।


• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।


• 25 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।


• आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।




इनपुट & रिसर्च: गौरी सारस्वत (इंटर्न)

Tags:
  • UPSSSC
  • UPSSSC Recruitment 2026
  • Government Jobs
  • Graduate Jobs
  • PET 2025
  • sarkari naukari
  • Auditor
  • Executive Officer
  • Supply Inspector
  • Uttar Pradesh Jobs