Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी का एहसास और तेज होगा।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में 9 से 11 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा। ये मौमस 8 फरवरी की रात से बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फबारी की संभावना बहुत अधिक बनी हुई है। इससे इन प्रदेशों में ठंड और अधिक कड़क होने की आशंका जताई गई है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते कई ऊंचे रास्तों और पर्यटन स्थलों पर यात्रा प्रभावित हो सकती है। इसलिए यात्रियों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज हवाएँ
मैदानी इलाकों में भी मौसम शांत नहीं रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में मौसम में बदलाव के कारण हवा की रफ्तार में वृद्धि हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे लोगों को सर्दी में और बढ़ोतरी महसूस होगी।
मौमस विभाग की लोगों के लिए सलाह
विशेष रूप से मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर आज असामान्य जलवायु अनुभव की जा सकती है। ये हवाएं न सिर्फ तापमान को प्रभावित करेंगी, बल्कि खुले स्थानों पर चलना और वाहनों का संचालन भी मुश्किल बना सकती हैं। मौसम विशेषज्ञ जनता से आग्रह कर रहे हैं कि ऐसे मौसम में बाहर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो बाहर के कार्यक्रमों को टाल दें।
जलवायु बदलवा के कारण मौमस अस्थिर
कुल मिलाकर, इन मौसम गतिविधियों के चलते उत्तर भारत की जलवायु में बदलाव और अधिक अस्थिरता देखने को मिल रही है। पहाड़ों में बर्फबारी से तापमान और गिर रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और हवाओं के कारण मौसम और भी ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आम लोगों को मौसम अपडेट्स पर नज़र बनाए रखने और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।