Weather Update: अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आँधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Gaon Connection | Mar 20, 2026, 19:08 IST
Share
अगले कुछ दिनों तक बारिश, ठंडक और आंधी का असर बना रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कई राज्यों में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभआग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
देश भर में मौसम का बदला मिजाज़
देश भर में मौसम का बदला मिजाज़
देशभर केकई राज्यों में मौमस अचानक से बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी जारी है तो मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी का असर दिख रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले तीन तक की मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली-NCR में भी मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आँधी, बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के लगभग 19 राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान आँधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

इस बदलते मौसम का असर दिल्ली-NCR पर भी दिख रहा है, जहां पारा गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन, दूसरी तरफ राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह समय मुश्किल भरा साबित हो रहा है। उनकी तैयार रबी की फसलें ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण भारी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं।

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज

दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक नीचे चला गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 25–27°C और न्यूनतम 15–16°C के बीच रहा। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार झोंकों में 30–35 किमी/घंटा तक पहुंची।

21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

21 मार्च को मौसम थोड़ा खुलने की उम्मीद है, हालांकि आंशिक बादल बने रहेंगे। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और अधिकतम 27–29°C तथा न्यूनतम 13–15°C रहने का अनुमान है। 22 और 23 मार्च को दिल्ली में मौसम सामान्य होने लगेगा। 22 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि शाम तक बादल बढ़ सकते हैं। इस दिन तापमान 29–31°C तक पहुंच सकता है। वहीं 23 मार्च को फिर से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 30–32°C और न्यूनतम 16–18°C रह सकता है। इन दिनों हवाएं उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी गति 10 से 20 किमी/घंटा तक रह सकती है।

राजस्थान में मौसम का हाल

जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली, बूंदी, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / बूंदाबांदी / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। जिसको लेकर imd ने येलो अलर्ट जारी किया है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

मध्य-प्रदेश में मौसम का हाल

आज राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं कई स्थानों पर तो बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

देश के कई अन्य हिस्सों में मौसम खराब रहने का अलर्ट

मध्य भारत और पूर्वी भारत में 21 मार्च तक छिटपुट गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही 20 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में और 20 व 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। यह मौसमी गतिविधि 21 मार्च तक जारी रह सकती है।

मौसम विभाग ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों के गिरने, फसलों को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज आंधी और बिजली के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया है। कुल मिलाकर, 20 से 23 मार्च के बीच दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदलता रहेगा, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
Tags:
  • Weather Alert
  • मौसम अलर्ट
  • Rain and Hailstorm
  • आंधी बारिश ओलावृष्टि
  • Delhi NCR Weather
  • अगले 24-48 घंटों में आंधी
  • बारिश और ओलावृष्टि
  • hailstrom alert
  • rain alert
  • delhi ncr weather update