BJP vs TMC: किसकी बनेगी सरकार| West Bengal Elections 2026 |Viplav Das
Gaon Connection | Gaon Connection Network | Apr 23, 2026, 18:42 IST
बंगाल चुनाव 2026 को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर SIR (Special Intensive Revision) में कितने वोटर्स के नाम कटे हैं और इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, क्योंकि पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है। इसी के साथ हर जगह एक ही चर्चा है—क्या इस बार सरकार Bharatiya Janata Party बनाएगी या All India Trinamool Congress अपनी सत्ता बरकरार रखेगी? इन सभी अहम मुद्दों पर वरिष्ठ पत्रकार विप्लव दास ने गाँव कनेक्शन से खास बातचीत में विस्तार से चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार का बंगाल चुनाव पहले के मुकाबले कितना अलग है, जनता का रुझान किस ओर जा रहा है, लोग किसे वोट देने के मूड में हैं, और घोटालों जैसे मुद्दे चुनाव को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही SIR का चुनावी गणित पर क्या असर पड़ सकता है, इसे भी विस्तार से समझाया गया है—पूरी तस्वीर जानने के लिए वीडियो देखें।