Kapil Kanpuriya: कॉमेडी में पाया मुकाम, जानिए कहानी?
Preeti Nahar | Feb 24, 2026, 18:55 IST
मात्र 17 साल की उम्र में फिल्मों में करियर बनाने के लिए एक लड़का कानपुर से मुंबई भागकर पहुंच जाता है। इंटर में फेल होने के बाद वह ढंग से पढ़ाई करते हैं, और गुड़गाँव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। जहां शुरूआत में कानपुर में 2500 की नौकरी की, वहीं गुड़गांव में लाख रूपये वाली नौकरी इसलिए छोड़ दी कि उन्हें एक्टिंग का कीड़ा लग चुका था। वापस कानपुर आए और अपने पूरे परिवार के साथ कॉमेडी के वीडियो बनाने लगे। सबसे मुश्किल काम था पूरे परिवार को कॉमेडी सिखाना। लेकिन कपिल शुक्ला ने हार नहीं मानी और कॉमेडी में नया मुकाम बना दिया। आज वेबसीरीज और फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। क्या है कपिल शुक्ला की कानपुरिया बनने की कहानी?