एक घंटे में उजड़ गया पूरा गाँव, डर ऐसा कि लोग अब गाँव छोड़ने को मजबूर
Mansi | Aug 06, 2026, 11:23 IST
असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का दर्द आज भी कम नहीं हुआ है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में एक पीड़ित बताते हैं कि सिर्फ़ एक घंटे में उनका पूरा गांव तबाह हो गया। उनका कहना है कि आज भी जब बारिश होती है या नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो वही खौफनाक मंजर आंखों के सामने आ जाता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, नागालैंड की ओर से आने वाली नदी ने कुछ ही देर में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। अब बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन लोगों के मन में दोबारा ऐसी त्रासदी का डर आज भी बना हुआ है।