0

किस मोड़ पर पहुंचा है किसान आंदोलन?, गांव कैफे में देखिए Live चर्चा, खास मेहमानों के साथ

गाँव कनेक्शन | Jan 19, 2021, 08:46 IST
लाखों लोगों के मन में सवाल है कि किसान आंदोलन कैसे और कब खत्म होगा? क्योंकि किसान कृषि कानून की वापसी पर अड़े हैं तो सरकार संसोधन का विकल्प दे रही है.. देखिए इसी मुद्दे पर खास चर्चा.
#farmers
किसान आंदोलन के 55 दिन हो गए हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच 9 दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े हैं तो सरकार संसोधन की बात दोहरा रही है। ऐसे में आंदोलन कैसे खत्म होगा? गांव कनेक्शन अपने खास शो गांव कैफे में मुद्दे पर खास चर्चा की।

करीब एक घंटे की इस खास चर्चा में किसान शक्ति संगठन के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र चौधरी, पंजाब की प्रमुख किसान यूनियन में शामिल किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सविंदर सिंह चताला और भूमि बचाओ समिति के प्रवक्ता शमेशर सिंह शामिल हुए, जिनमें आंदोलन की दिशा, सरकार से साथ 20 जनवरी को होने वाली बैठक में रणनीति, 26 जनवरी की परेड़, एमएमपी पर कानून, सरकार की नीतियों के साथ विश्व व्यापार संगठन के दवाब आदि को लेकर गांव कनेक्शन ने एसोसिएट एडिटर अरविंद शुक्ला ने चर्चा।

ये लाइव चर्चा आप गांव कनेक्शन के YouTube चैनल, गांव कनेक्शन टीवी https://www.youtube.com/watch?v=d_Afv__H11w&feature=youtu.be]]>

गांव कनेक्शन के अधिकारिक फेसबुक पेज https://www.facebook.com/GaonConnection

गांव कनेक्शन के ट्वीटर पर लाइव देख सकते हैं.. https://twitter.com/GaonConnection

चर्चा को देख कर बताइएगा कि आज का ये शो कैसा रहा? आप अपनी राय फेसबुक, यूट्यूब पर कमेंट के जरिए दे सकते हैं.. शो की लाइव रिकॉर्डिंग ट्वीटर पर भी मौजूद है।

संबंधित खबर- सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की वार्ता एक दिन टली, अब बुधवार को होगी बैठक, कृषि सचिव ने लिखा खत

Tags:
• farmers
• farmers protest
• farmers bill
• GaonCafe
• video

Follow us
Contact
• Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
• neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.