"मेरे यूट्यूब चैनल से बच्चे ही नहीं, साथी टीचर भी कुछ न कुछ नया सीखते हैं"

Anjali Tomar | May 25, 2023, 07:22 IST
Share
अंजली तोमर यूपी के बलिया ज़िले के प्राथमिक विद्यालय अलावपुर में सहायक अध्यापिका हैं । अंजली अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए बच्चों को नई-नई चीजें सिखाती हैं।
Teacher'sDiary
“मेरे यूट्यूब चैनल से बच्चे ही नहीं
समय वाकई तेज़ी से बदल रहा है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद प्राथमिक शिक्षा का क्षेत्र मौलिक रूप से बदल गया है। टेक्नोलॉजी पढ़ाई का एक अहम हिस्सा बन गई है, इन्हीं सब ने मुझे अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने को प्रेरित किया। आज मैं साथी शिक्षकों के साथ, बच्चों और उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करती हूँ। मैं इस उत्तर प्रदेश के बलिया में अलावलपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हूँ।

मेरा यूट्यूब चैनल मुख्य रूप से अन्य शिक्षकों को प्रेरित करने और छोटे बच्चों को समझने और उन्हें समझाने के मेरे अनुभवों और प्रयोगों पर केंद्रित है। यही नहीं, जब कभी-कभी बच्चे स्कूल नहीं आ पाते हैं तब मेरे यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखकर पढ़ लेते हैं।

365548-technology-videos-youtube-government-teacher-anjali-tomar-primary-school-2
365548-technology-videos-youtube-government-teacher-anjali-tomar-primary-school-2

मेरे चैनल मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। मैंने दो साल पहले चैनल लॉन्च किया था और लगभग हर सरकारी स्कूल शिक्षक अब मुझे मेरे नाम से जानता है। मुझे इतने कम समय में इतना लोकप्रिय होने की उम्मीद नहीं थी।

मैं यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू करने पहले अपनी क्लास में बच्चों के लिए वीडियो बनाया करती थी, लेकिन मेरे फोन पर डेटा स्टोरेज डेटा की समस्या होती थी। बस वहीं से वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू किया, बस यहीं से मेरे चैनल की शुरूआत हुई।

अंजली तोमर का यूट्यूब चैनल देखिए

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

Tags:
  • Teacher'sDiary
  • TeacherConnection