आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए खाएं गाजर और हरी सब्जियां

गाँव कनेक्शन | Feb 13, 2017, 17:45 IST
Share
आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए खाएं गाजर और हरी सब्जियां
लखनऊ। आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों की रोशनी कम होने लगे तो हमें कुछ भी आसानी से देखने में परेशानी होती है। अगर शुरू से खान-पान की तरफ ध्यान दिया जाए तो आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके आंखों की सेहत को बनाए रखा जा सकता है-

गाजर

गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना गाजर का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

खट्टे फल

सिट्रस फूड यानि खट्टे फल खाना भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनमें मौजूद विटामिन सी आंखों के पर्दों को स्वस्थ रखते हैं।

अंडे

आंखों को स्वास्थ्य रखने के लिए खान-पान की बहुत ध्यान रखना पड़ता है। अपने आहार में अंडे को शामिल करके भी आंखों से जुड़ी परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। अंडे में पाया जाने वाला जिंक आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, मटर और साग आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो गई है, उनको अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए।

Tags:
  • आंखों की रोशनी
  • vitamin C
  • green vegetables
  • Citrus Food