देर रात भोजन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देर रात भोजन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायकअक्सर लोग बदलती जीवनशैली के कारण देर रात तक खाना खाते हैं और कुछ लोग इसे फैशन मान चुके हैं।

लखनऊ। हमने अक्सर अपने बड़े बजुर्गों से यह कहते हुए सुना है कि हमें जल्दी खाना खा लेना चाहिए, क्योंकि रात में देर से खाना खाने से हमारे शरीर को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर देखा जाए तो ग्रामीण लोग अक्सर आठ बजे तक खाना खा लेते हैं।

देर रात में भोजन करने के नुकसान के बारे में लखनऊ की पोषाहार विशेषज्ञ डॉ. सुरभि जैन बताती हैं-

अक्सर लोगों की बदलती जीवनशैली के कारण देर रात तक खाना खाते हैं और कुछ लोग इसे फैशन मान चुके हैं। जब आप दस से बारह बजे के बीच में रात को खाना खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आप मोटे हो सकते हो अधिकतर लोगों के मोटे होने का यही कारण है जो लोग रात में देर से खाना खाते हैं। वे खाने के दौरान अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेते हैं और उनके खाने में फैट की मात्रा अधिक हो जाती है।

रात में देर से खाना खाने से समस्याएं

  • अनिद्रा की समस्या
  • मोटापा
  • मांसपेशियों में दर्द
  • भूख कम लगना
  • चिड़चिड़ापन होना
  • पाचन शक्ति कमजोर होना

उपचार

  • जो लोग आधी रात को खाना खाते हैं, वो अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं। देर रात भोजन करने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा हो जाती है साथ ही भोजन पचने का समय नहीं मिल पाता और हम सो जाते हैं, जिसके कारण हम मोटे हो जाते हैं।
  • सोने से तीन घंटे पहले भोजन करना चाहिए, क्योंकि देर रात का भोजन न सिर्फ आपके दिमाग, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है।
  • जब आप छह बजे खाना खा लेते हैं, तो अक्सर आपको रात को भूख लगने लगती है। ऐसे में आप रात को जूस ले सकते हो।
  • आप को रात को खाना खाने के बाद व्यायाम करना चाहिए। इससे आप का खाना अच्छे से पच जाता है और आप कई बीमारियों से बच जाते हैं।
  • रात को हल्का और शाकाहारी भोजन करना चाहिए और रात को ब्रश करके सोना चाहिए। आप को अपने आपको स्वास्थ्य रखने का हर प्रयास करना चाहिए।
  • अगर आप मजबूरी के कारण रात को देर से खाना खाते हैं, तो ध्यान दें कि उस कहने में फाइबर की मात्रा अधिक हो। इसमें आप सब्जी और सलाद शामिल कर सकते हैं।
  • खाना खाने के बाद अक्सर बिस्तर पर लेट जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है इसलिए खाने का सही समय होना चाहिए।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.