अगर आप भी नहीं करते सुबह का नाश्ता तो जानिए कौन सी हो सकती हैं बीमरियां
Shrinkhala Pandey | Aug 10, 2017, 15:17 IST
अगर आप भी नहीं करते सुबह का नाश्ता तो जानिए कौन सी हो सकती हैं बीमरियां
लखनऊ। कई लोगों की आदत होती है कि वो दोपहर और रात का खाना तो पेटभर कर खाते हैं लेकिन सुबह के नाश्ता कई बार छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर सुबह का नाश्ता संतुलित और नियमित रूप से किया जाए तो कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। तो आइये जानते हैं सुबह का नाश्ता क्यों जरुरी है:
लखनऊ की पोषाहार विशेषज्ञ डॉ सुरभि जैन बताती हैं, “सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी है जब हम रात के खाने से सुबह तक में लंबा गैप हो जाता है ऐसे में शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। नाश्ता हमारे वजन को संतुलित रखता है।”
डॉ सुरभि जैन, पोषाहार विशेषज्ञ
सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व फैट सही मात्रा में शामिल होने चाहिए। ताजे फलों का जूस, नारियल पानी, अंकुरित अनाज, कार्नफ्लैक्स और दलिया जैसी चीजें ब्रेकफास्ट के लिए अच्छी होती हैं। दूध, पनीर, अंडा व ताजे फल भी सुबह के नाश्ते के लिहाज से अच्छे होते हैं। मीठा खाने का मन हो तो रिफाइंड शुगर की बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें। चिकनाईयुक्त मीट, आमलेट, फ्रेंच टोस्ट, फ्राइड चावल, मलाई, पेस्ट्री व डिब्बाबंद फलों को खाने से बचें।
सुबह उठने के दो घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए इसलिए अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं तो आपको दो घंटे के अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आप खाली पेट नहीं रहेंगे और ऊर्जा से भरपूर रहेगें। कम ऊर्जा के कारण चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
रात से सुबह के गैप में पेट खाली हो जाता है और खाली पेट में एसिडिटी की शिकायत हो सकती है ! ऐसे में सुबह का नाश्ता करने पर पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं होती।
सुबह के समय ऊर्जा की कमी के कारण शरीर में आलस रहता है और सुबह का नाश्ता ना करने पर शरीर में ऊर्जा की और ज्यादा कमी हो जाती है जिससे हमारा काम में ध्यान नहीं लगता। ऐसे में जरुरी है की सुबह का नाश्ता पर्याप्त किया जाये ताकि शरीर ऊर्जावान बना रहे और हम अपने काम में ध्यान लगा सकें।
सुबह का नाश्ता ना करने से पेट में एसिडिटी जैसी कई तरह की समस्याएं होने लगती है जो मोटापे का कारण बनती हैं लेकिन सुबह पौष्टिक नाश्ता करने से वजन नियंत्रित रहता है !
दिमाग को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है और सुबह का नाश्ता ना करने से दिमाग को पर्याप्त ऊर्जा की प्राप्ति नहीं होती और ऐसे में उसकी सक्रियता पर बुरा प्रभाव पड़ता है
सुबह का नाश्ता ना करने वाले लोगों में मधुमेह होने का खतरा सुबह नाश्ता करने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा होता है। खासतौर पर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा पाई जाती है। इसलिए नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता करने से मधुमेह रोग से निजात पाई जा सकती है।
लखनऊ की पोषाहार विशेषज्ञ डॉ सुरभि जैन बताती हैं, “सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी है जब हम रात के खाने से सुबह तक में लंबा गैप हो जाता है ऐसे में शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। नाश्ता हमारे वजन को संतुलित रखता है।”
सुबह का नाश्ता न करने से शरीर फैट और प्रोटीन से ऊर्जा लेना शुरू कर देता है। इससे किटोन्स और दूसरे टॉक्सिन्स थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनना शुरू हो जाते हैं। हमारा पाचनतंत्र खराब हो सकता है। साथ ही सुबह भारी नाश्ता करना चाहिए और इसमें सबसे ज्यादा पोषक शामिल होना चाहिए। जैसे फल, दूध, दाल, दलिया, अंकुरित चना, अंडा आदि।