अब दूरदर्शन के सहयोग से सुधरेगा मां-बच्चे का स्वास्थ्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब दूरदर्शन के सहयोग से सुधरेगा मां-बच्चे का स्वास्थ्यइस अभियान को सफल बनाने के लिए बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग ने राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत बच्चों का वजन दिवस मनाया।

लखनऊ। प्रदेश में मां और शिशु मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मिशन हेल्थ कार्यक्रम की शुरुआत दूरदर्शन के सहयोग से की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्दयेश्य समाज के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी पहुंचाना और स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करना है। मिशन स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रसारण 13 दिसंबर से दूरदर्शन पर किया जाएगा।

ये जानकारी यूपी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 12 प्राथमिक व्यवहारों की चर्चा की जाएगी। जो प्रमुख रूप से मां और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़े होंगे। दर्शक इन स्वास्थ्य व्यवहारों से जुड़ी जानकारी टोल फ्री नंबर-18001805233 पर कॉल करके प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्टूडियो में 0522-2205776 और 0522-2288698 पर भी फ़ोन करके भी संपर्क किया जा सकता है।

मिशन स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को शाम 6 बजे से 6 बजकर 30 मिनट के बीच प्रसारित होगा। इसके अलावा कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण भी किया जाएगा। जो अगले दिन 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से दर्शक, सरकार द्वारा चयनित किए गए प्रजनन, मातृत्व, नवजात, बाल एवं किशोर से जुड़े प्राथमिक व्यवहारों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान इन विषयों से जुड़े कुल 68 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे और दर्शक फ़ोन के अतिरिक्त उस विषय से जुड़ी फिल्म के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधारेगी सरकार

अब कुपोषित बच्चों का इलाज का कार्य सरकार संभालेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा चिन्हीकरण का कार्य कर बच्चों की चिकित्सीय जांच व निःशुल्क इलाज अस्पताल से कराया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग ने राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत बच्चों का वजन दिवस मनाया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक के 216 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया। मिर्जागंज आंगनबाड़ी केन्द्र पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पारुल शुक्ला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों का वजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सीडीपीओ पारुल शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें पौष्टिक आहार देकर उनके स्वास्थ्य संवर्धन में सुधार किया जाएगा।

सोशल साइट्स पर वीडियो

दूरदर्शन की निदेशक रमा अरुण द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आडियो आकाशवाणी और एफएम रेडियो पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के वीडियोज को सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, टि्वटर और यू-ट्यूब पर भी डालने को लेकर विचार किया जा रहा है। मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि दर्शकों के प्रश्नों के उत्तर एवं उनकी शंकाओं का समाधान विषय के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य व्यवहारों पर फिल्म दिखाकर उस विषय को और अधिक स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का शेड्यूल

दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिशाषी आत्मप्रकाश मिश्रा ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत में पांच मिनट एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। उसके बाद हैलो डॉक्टर सेग्मेंन्ट होगा। जिसमें दर्शक सीधे अपने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछेंगे। उसके बाद सेग्मेंट खास मुलाकात होगी और कार्यक्रम के अन्त में ‘एक वादा करें’ सेग्मेंट होगा। वैसे तो यह प्रोग्राम हफ्ते में दो दिन ही दिखाया जाएगा, लेकिन दर्शक मेल missiondduplko@gmail,com के माध्यम से अपनी सेहत से जुड़े सवाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यू-ट्यूब के माध्यम से अपनी इस कार्यक्रम का मज़ा 24 घण्टे ले सकते हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.