डेविस कप का पहला एकल भारत के रामकुमार रामनाथन व उज्बेकिस्तान के तैमूर इस्मेलओव के बीच होगा

Sanjay Srivastava | Apr 07, 2017, 15:41 IST
Share
India
डेविस कप का पहला एकल भारत के रामकुमार रामनाथन व उज्बेकिस्तान के तैमूर इस्मेलओव के बीच होगा
बेंगलुरू (आईएएनएस)। डेविस कप के तहत भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आज एशिया ओसियाना डेविस कप मुकाबले होंगे। जिसमें पहले मुकाबले में भारत के रामकुमार रामनाथन का सामना उज्बेकिस्तान के तैमूर इस्मेलओव से शुक्रवार को होगा जबकि प्रजनेश गुणेस्वरन दूसरे एकल मुकाबले में फायेजिव से मुकाबला करेंगे।

गैर खिलाड़ी कप्तान (नॉन-प्लेइंग कप्तान) महेश भूपति ने पेस की जगह रोहन बोपन्ना को टीम में मौका दिया है। वह श्रीराम बालाजी के साथ युगल मुकाबला खेलेंगे। बोपन्ना और बालाजी उज्बेकिस्तान के फारूख दुस्टोव और संजार फायजिव के साथ मुकाबला खेलेंगे।

एकल मुकाबलों में रामकुमार रामनाथन जिम्मा संभालेंगे जो युकीं भांबरी की जगह टीम में चुने गए हैं। भांबरी के घुटने में चोट है और इसी कारण वह टीम में नहीं हैं।