0

इंडियन वेल्स मास्टर्स पुरुष युगल स्पर्धा में लिएंडर पेस व जुआन मार्टिन डेल पोत्रो हारे

Sanjay Srivastava | Mar 12, 2017, 12:57 IST
Indian Wells
इंडियन वेल्स (अमेरिका) (भाषा)। लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरुष युगल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हार गए, जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गई।

पेस और डेल पोत्रो की जोड़ी लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमेरिका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और उन्हें सीधे सेटों में 3-6 4-6 से पराजय मिली। मुलर और क्यूरे की जोड़ी ने प्रत्येक सेट में एक सर्विस तोड़कर आसान जीत दर्ज की।

इससे पहले एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी भी शुरुआती दौर में हारने के बाद बाहर हो गई थी। बोपन्ना और उरुग्वे के उनके जोड़ीदार क्यूवास को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-2 3-6 10-7 पराजित किया था।

Tags:
  • Indian Wells
  • Leander Paes
  • Juan Martin del Potro
  • Indian Wells Masters men’s doubles
  • Gilles Muller
  • Sam Querry
  • इंडियन वेल्स
  • लिएंडर पेस
  • जुआन मार्टिन डेल पोत्रो
  • इंडियन वेल्स मास्टर्स पुरुष युगल स्पर्धा

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.