IPL 2017 : किंग्स इलेवन पंजाब छह विकेट से जीती

Sanjay Srivastava | Apr 08, 2017, 19:41 IST
Indore
इंदौर (भाषा)। इंडियन प्रीमियर लीग 10 में किंग्स इलेवन पंजाब व राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया।

नए कप्तान ग्लैन मैक्सवेल (नाबाद 44) की अहम समय पर खेली गई कप्तानी पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की विजयी शुरुआत की है। पंजाब ने शनिवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम को छह विकेट से हरा दिया।

पुणे ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। पंजाब ने इस स्कोर को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर (नाबाद 30) ने मैक्सवेल का अच्छा साथ दिया और उनके साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 10.08 के औसत से 79 रन जोड़े।

पंजाब ने एक समय अपने चार विकेट 85 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल और मिलर ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इस जीत में पंजाब के गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रहीं जिन्होंने पुणे को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स सर्वाधिक 50 और मनोज तिवारी ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

Tags:
  • Indore
  • Kings XI Punjab‬
  • ‪Indian Premier League‬
  • ‪Rising Pune Supergiant‬‬
  • ‪IPL10
  • ‪IPL2017

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.