न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत के छह विकेट पर 337 रन, कोहली ने लगाया 32वां एकदिनी शतक

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   29 Oct 2017 5:28 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत के छह विकेट पर 337 रन,  कोहली ने लगाया 32वां एकदिनी शतकविराट कोहली 

कानपुर (आईएएनएस)। कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत न्यूजीलैंड तीसरे क्रिकेट वनडे मैच में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 337 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 147 जबकि कप्तान विराट कोहली ने 113 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से टीम साउथी, एडम मिल्ने और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट चटकाए।

विराट कोहली ने एक रन लेकर अपना 32वां एक दिनी शतक पूरा किया। इससे पूर्व भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा (145 रन) व हार्दिक पांड्य आऊट हो गए। नए बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। भारत का स्कोर 44वें ओवर में तीन विकेट खोकर 275 रन है।

भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा व विराट कोहली ने 40वें ओवर के खात्मे के बाद एक विकेट खोने के बाद 252 रन बना डाले। इस वक्त रन रेट 6.3 चला रहा है। रोहित शर्मा 144 रन व कोहली 94 रन पर खेल रहे हैं। यह दस ओवर भारत के लिए बहुत अहम हैं। भारतीय बल्लेबाज इन 10 ओवरों में तकरीबन 60-100 रन बना सकते हैं।

भारत का 25वें ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 134 रन है। रोहित शर्मा (83 रन) पर खेले रहे हैं। विराट कोहली (44 रन) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पूरी। यह रोहित 35वीं हाफ सेंचुरी है।

16वें ओवर के खात्मे पर रोहित शर्मा 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्हें अपने हाफ सेंचुरी का इंतजार है जिसके लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत है। विराट कोहली 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है।

भारत का 11 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 57 रन है। शिखर धवन 14 रन बनाकर आऊट हो गए। इस वक्त रोहित शर्मा (29 रन) व विराट कोहली (12 रन) बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैच का स्कोर 1-1 से बराबर है। तीसरा मैच दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक होगा। इस मैच के लिए न्यूजीलैंड की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत के अंतिम एकादश में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें : -

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड :- केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हैनरी निकोल्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडम मिलने, ट्रैंट बाउल्ट और टिम साउथी।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.