मलेशिया बैडमिंटन ओपन 2017 का पुरुष एकल खिताब ली चोंग वेई को हरा कर लिन डान ने जीता

Sanjay Srivastava | Apr 09, 2017, 15:33 IST
Share
china
मलेशिया बैडमिंटन ओपन 2017 का पुरुष एकल खिताब ली चोंग वेई को हरा कर लिन डान ने जीता 
कुचिंग (मलेशिया) (आईएएनएस)। चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डान ने रविवार को उलटफेर करते हुए पहली बार मलेशिया ओपन 2017 का खिताब जीत लिया है। लिन डान ने इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई को मात देकर जीत हासिल की।

विश्व के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लिन ने 55 मिनट तक चले इस एकतरफा मुकाबले में इस टूर्नामेंट के पांच बार के विजेता चोंग को 21-19, 21-14 से मात देकर खिताब जीता।

इस खिताब को पिछले साल चोंग ने जीता था। वह कुल पांच बार (2016, 2012, 2011, 2006, 2005) इस टूर्नामेंट को जीत चुके हैं।