0

हॉकी : चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में मलेशिया को हराकर भारत ने जीता कांस्य

Sanjay Srivastava | Nov 27, 2016, 18:33 IST
Melbourne
मेलबर्न (भाषा)। भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया को हराकर यहां आयोजित चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने मलेशिया को 4-1 के अंतर से हराया। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने दूसरे, वीआर रघुनाथ ने 45वें, तलविंदर सिंह ने 52वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 58वें मिनट में गोल किए। मलेशिया के लिए मैच का एकमात्र गोल जोएल वान ह्यूजेन ने किया।

भारतीयों ने शुरू से अंत तक नियंत्रण बनाते हुए अंतिम क्वार्टर में दो गोल कर जीत हासिल की। कल मिली निराशा के बाद भारत ने आज दूसरे ही मिनट में गोल कर लिया। टीम मलेशिया के खिलाफ किसी भी तरह के दबाव में नहीं पड़ना चाहती थी।

बीरेंद्र लकडा ने सेंटर के करीब से गेंद लेकर सर्कल में तिरछा शाट लगाया। यह क्रास आकाशदीप सिंह के सामने गिरा जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए भारत को बढत दिला दी। भारत ने पूरे क्वार्टर में दबदबा कायम रखा और कई और मौके बनाए। इस दौरान उन्होंने चार लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन मलेशिया ने बढिया बचाव किया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय फारवर्ड अफान यूसुफ मलेशिया के तीन डिफेंडरों को पछाड़ते हुए गोल की ओर बढे, उन्होंने गोल की ओर रिवर्स हिट शाट लगाया लेकिन मलेशियाई गोलकीपर कुमार सुब्रमण्यम ने इसका बढ़िया बचाव किया। मलेशिया ने मौके बनाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

हाफ टाइम तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने मौके बनाए। कई बार सर्कल में घुसने के बावजूद किसी भी टीम को तीसरे क्वार्टर के अंत तक गोल करने का सही मौका नहीं मिला। हालांकि अंतिम मिनट में वीआर रघुनाथ ने दो पेनल्टी कार्नर में से एक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

मलेशिया ने भारतीय डिफेंस की चूक का फायदा उठाया, जोएल वान जुईजेन ने गोल कर स्कोर का अंतर कम किया। अंतिम क्वार्टर में भारत ने दबाव बनाया और कल की गलतियों का दोहराव नहीं करने की कोशिश की।

आकाशदीप फिर इस गोल में सहायक रहे, जिन्होंने सर्कल के अंदर से स्मार्ट शाट लगाया जो कुमार सुब्रमण्यम द्वारा दूर चला गया। हालांकि इसके बाद फिर उन्होंने मलेशियाई डिफेंस से बचते हुए तलविंदर सिंह को पास दिया जिनके डिफ्लेक्शन पर भारत ने तीसरा गोल किया।रुपिंदर पाल ने 58वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिये गोल किया।

Tags:
  • Melbourne
  • Four Nations Hockey Tournament
  • India Malaysia Hockey Match
  • India won Bronze

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.