मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट फाइनल में रफेल नडाल से भिड़ेंगे रोजर फेडरर
Sanjay Srivastava | Apr 01, 2017, 12:00 IST
मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट फाइनल में रफेल नडाल से भिड़ेंगे रोजर फेडरर
मियामी (एएफपी)। रोजर फेडरर ने यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल से होगा। फेडरर ने बेहद कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में किर्गियोस को 7-6, 6-7, 7-6 से हराया।
फेडरर ने जब तीसरा टाईब्रेक जीता तो नाराज किर्गियोस ने हताशा में तीन बार रैकेट जमीन पर दे मारा। दूसरी तरफरफेल नडाल ने बेहद एकतरफा सेमीफाइनल में इटली के फाबियो फोगनीनी को 6-1, 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।