0

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप फाइनल में रिसाको कवानी से भिड़ेंगी साक्षी मलिक

Sanjay Srivastava | May 12, 2017, 14:49 IST
India
नई दिल्ली (आईएएनएस)। एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप फाइनल 2017 में जापान की रिसाको कवानी से भारत की साक्षी मलिक भिड़ेंगी। इस भिड़ंत में भारत का रजत पदक पक्का है।

रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने शुक्रवार को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में जीत से साक्षी ने रजत पदक पक्का कर लिया है।

रियो ओलम्पिक के बाद से करीब एक साल बाद साक्षी ने कुश्ती में वापसी की। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की आयौलीम कासेमोवा को 15-3 से हराया।

साक्षी ने उजबेकिस्तान की नाबीरा एसेनबाएवा को क्वार्टर फाइनल में 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उनका सामना फाइनल में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता जापान की रिसाको कवानी से होगा।

पिछले सप्ताह एशियाई चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए साक्षी मलिक ने राष्ट्रीय चैम्पियन मंजू कुमारी को 10-0 से हराया था।

साक्षी ने महिलाओं की 58 किलोग्राम वर्ग में जगह बना ली थी, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले पता चला कि वह वजन बढ़ने के कारण वह इस वर्ग में नहीं खेल पाएंगी।

    Follow us
    Contact
    • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
    • neelesh@gaonconnection.com

    © 2025 All Rights Reserved.