पी वी सिंधु और कैरोलिना मारिन के बीच होगा योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज का फाइनल
Sanjay Srivastava | Apr 01, 2017, 19:23 IST
पी वी सिंधु और कैरोलिना मारिन के बीच होगा योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज का फाइनल
नई दिल्ली (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी पी वी सिंधु ने शनिवार को योनेक्स इंडिया ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शनिवार को दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को 21-18, 14-21, 21-14 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में पी वी सिंधु का सामना मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा। मारिन ने ही रियो ओलम्पिक-2016 के फाइनल में मात देकर सिंधु को स्वर्ण हासिल करने से रोक था। सिंधु के पास उसका हिसाब बराबर करने का यह अच्छा मौका होगा।
मारिन ने पहले सेमीफाइनल मैच में जापान की अकाने यामाकुची को मात दी। मारिन ने जापानी खिलाड़ी को आसानी से 21-16, 21-14 से हराया।