ईडन गार्डंस में जल्द बनेगा सौरव गांगुली के नाम का स्टैंड

गाँव कनेक्शन | Jan 22, 2017, 20:35 IST
kolkata
कोलकाता (भाषा)। जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम से कोलकाता के ईडन गार्डंस में स्टैंड बनाया जाएगा।

ईडन गार्डंस के पूर्वी ब्लॉक के स्टैंड में रविवार को उनका नाम शामिल हो गया। स्टेडियम के ब्लॉक का नाम लोकप्रिय क्रिकेटरों के नाम पर रखना हर जगह एक आम बात है लेकिन ईडन गार्डंस पर इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि यह रक्षा मंत्रालय से लीज पर है जो इस जमीन का मालिक है।

लेकिन अब इसके बीच आ रही सारी बाधाएं खत्म हो गयी जिससे गांगुली और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के नाम की काली प्लेट में लगी ‘एलईडी' अधिकारिक समारोह के दौरान रोशन की गयी। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और अंतिम वनडे के दौरान हुए पारी ब्रेक में यह समारोह कराया गया।

कैब के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली को बीसी रॉय क्लब हाउस के दायीं ओर केसी ब्लॉक में जबकि डालमिया को एल ब्लॉक के बायीं ओर जगह दी गयी।

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने समारोह में मैदान से गांगुली के नाम की प्लेट को रिमोट द्वारा रोशन किया।

कपिल देव ने धोनी को सम्मानित किया

इस समारोह में भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी दौरान 67,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में ‘फोर ए ग्लोरियस डिकेड्स ऑफ कैप्टेंसी' का बैनर भी दिखा और धोनी की फुटेज भी स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर दिखायी गयी। बंगाल के पहले क्रिकेटर पंकज रॉय के नाम की प्लेट भी डी ब्लॉक में महान खिलाडी सुनील गावस्कर ने रोशन की। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त का नाम भी एच ब्लाक में शामिल हुआ और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने उनके जबकि गांगुली ने डालमिया के नाम की एलईडी रोशन की।

Tags:
  • kolkata
  • MS DHONI
  • Kapil Dev
  • eden gardens
  • saurav ganguly
  • stand

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.