India vs West Indies 2017 : पोर्ट ऑफ स्पेन वनडे में विंडीज ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

Sanjay Srivastava | Jun 23, 2017, 21:03 IST
Share
India
India vs West Indies 2017 : पोर्ट ऑफ स्पेन वनडे में विंडीज ने टॉस जीता
पोर्ट ऑफ स्पेन (आईएएनएस)। पोर्ट ऑफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल मैदान पर शुक्रवार को भारत वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू हुआ। विंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर भारत के साथ जारी पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए वनडे में पदार्पण कर रहे हैं, वहीं रवींद्र जडेजा अंतिम एकादश में शामिल नहीं हैं।

वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें :-

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज :- जेसन होल्डर (कप्तान), इविन लुइस, केरन पावेल, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, देवेंद्र बिशु, अल्जारी जोसेफ और मिग्युएल कमिंस।