भारत पाकिस्तान मैच के बीच मोदी ने एक ख़ास खिलाड़ी को दी बधाई

गाँव कनेक्शन | Jun 04, 2017, 19:39 IST
Share
India
भारत पाकिस्तान मैच के बीच मोदी ने एक ख़ास खिलाड़ी को दी बधाई 
नईदिल्ली (भाषा) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड ओपन ग्रां प्री पुरुष एकल खिताब जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी बी साइ प्रणीत को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर लिखा ,‘‘ बी साइ प्रणीत को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन खिताब जीतने पर बधाई। भारत उनकी उपलब्धि पर प्रसन्न है।

बी साइ प्रणीत (प्रतीकात्मक फोटो)

प्रणीत का यह पहला ग्रां प्री खिताब है जबकि दूसरी खिताबी जीत है। उन्होंने इस साल सिंगापुर ओपन भी जीता था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • India
  • बैडमिंटन
  • PMModi
  • बी साइ प्रणीत
  • थाईलैंड ओपन बैडमिंटन
  • ग्रां प्री खिताब
  • badminton player