वेस्टइंडीज़ दौरे के लिये टीम में खिलाड़ियों का चयन, इन धुरंधरों का पत्ता कटा

गाँव कनेक्शन | Jun 15, 2017, 18:46 IST

लखनऊ । 18 जून को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल मैच है और 23 जून को भारत का वेस्टइंडीज़ दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे के लिये बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले चर्चा थी कि टीम के बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, लेकिन खिलाड़ियों की लिस्ट आते ही सारी आशंकाओं पर बट्टा लग चुका है।



जहाँ टीम में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज़ दौरे से बाहर है, वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की जगहकुलदीप यादव और ऋषभ पन्त को चुना गया है। साथ ही कोच के रूप में अनिल कुंबले का नाम आया है।



कब-कब होंगे ये मैच



भारत लगातार पाँच वनडे मैच 23 जून, 25 जून, 30 जून, 2 जुलाई, 6 जुलाई को खेलेगा और टीट्वेंटी मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। अच्छी ख़बर ये है कि दो वनडे और एक टीट्वेंटी मैच रविवार को खेले जाएंगे।



15 खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम इस प्रकार है-



विराट कोहली (कप्तान)



शिखर धवन



ऋषभ पन्त



अजिंक्य रहाणे



महेन्द्र सिंह धोनी (विकेट कीपर)



युवराज सिंह



केदार जाधव



हार्दिक पंड्या



रविचन्द्रन अश्विन



रविन्द्र जडेजा



मोहम्मद शमी



उमेश यादव



भुवनेश्वर कुमार



कुलदीप यादव



दिनेश कार्तिक



Tags:
  • टीम इंडिया
  • बीसीसीआई
  • वेस्टइंडीज
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी