लंच से पहले उमेश ने दिया झटका, इंग्लैंड के छह विकेट पर 191 रन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लंच से पहले उमेश ने दिया झटका, इंग्लैंड के छह विकेट पर 191 रन उमेश यादव

विशाखापत्तनम (भाषा)। उमेश यादव ने बेन स्टोक्स और जानी बेयरस्टा के बीच 110 रन की साझेदारी तोड़ी, जिससे भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 191 रन किया।

लंच के ब्रेक में जब सिर्फ 10 मिनट का समय बचा था तब उमेश ने बेयरस्टा (53) को बोल्ड करके भारत को सुबह के सत्र की पहली और एकमात्र सफलता दिलाई। बेयरस्टा के विकेट को छोड़कर भारत के लिए पहला सत्र निराशाजनक रहा। इस दौरान रिद्धिमान साहा ने स्टंप का आसान मौका गंवाया और रविचंद्रन अश्विन दिन की शुरुआत में DRS का गलत असफल इस्तेमाल किया। ब्रेक के समय बेन स्टोक्स 55 जबकि आदिल राशिद एक रन बनाकर खेल रहे थे। स्टोक्स ने अब तक 129 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके जड़े हैं। भारत ने पहली पारी में 455 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम अब भी 264 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 103 रन से की। इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 32 ओवर में 88 रन जोडे और एक विकेट गंवाया। बेयरस्टा ने उमेश पर चौके के साथ अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद इसी तेज गेंदबाज की तेजी से अंदर आती गेंद पर अपना लेग स्टंप गंवा बैठे। इस एकमात्र सफलता के अलावा सुबह का सत्र इंग्लैंड के नाम रहा।

स्टोक्स और बेयरस्टा की जोड़ी इस दौरान कप्तान एलिस्टेयर कुक और एलेक्स हेल्स की जोडी को पीछे छोड़कर 2016 की इंग्लैंड की सबसे सफल जोड़ी बनी। बल्लेबाजी के लिए आते समय बेयरस्टा का टखना मुड़ गया था, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने शानदार पारी खेली और 152 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे। बेयरस्टा ने इस दौरान एक कैलेंडर वर्ष में 50 या इससे अधिक के सर्वाधिक स्कोर के एबी डिविलियर्स :2013 में: के रिकार्ड की बराबरी भी की।

दूसरी तरफ स्टोक्स ने अपनी सबसे धीमी पारियों में से एक खेली और 108 गेंद में आठवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वह कल भाग्यशाली रहे थे जब जयंत यादव की गेंद बेल्स से टकराई लेकिन वह गिरी नहीं। भारत ने इससे पहले अश्विन की दिन की पहली गेंद पर ही बेयरस्टा के खिलाफ पगबाधा के लिए डीआरएस का सहारा लिया लेकिन यह असफल रहा। पारी के 55वें ओवर में साहा अश्विन की गेंद पर स्टोक्स को स्टंप करने से भी चूक गए। इस समय स्टोक्स 24 रन बनाकर खेल रहे थे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.