सड़क किनारे पैदल चल रही 8 महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, मरने वाली 8 में से 7 महिलाएं एक ही परिवार की

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सड़क किनारे पैदल चल रही 8 महिलाओं को एसयूवी ने कुचला, मरने वाली 8 में से 7 महिलाएं एक ही परिवार कीसड़क हादसे में 8 महिलाओं की जान लेने वाली एसयूवी कार।

झांसी। बुंदेलखंड में झाँसी के पास कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी जायलो कार ने करीब एक दर्जन महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाएं सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं। हादसे के बाद महिलाओं के शवों के परखच्चे उड़ गए। क्षत-विक्षत शव सड़क पर दूर फैल गए। हादसे का शिकार हुए महिलाएँ ओरछा के पुख मेले में शामिल होने जा रही थीं।

कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोंठ कस्बे के पास अमरा गाँव हैं। बताया जा रहा है कि मोंठ के पास सेना गाँव की करीब 15 महिलाएं ओरछा के पुख मेले में शामिल होने जा रही थीं। महिलाएँ पैदल ही जा रही थी, इसी दौरान अमरा पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उन्हें रौंदते हुए चली गई। कई महिलाएँ कार में फंसकर दूर तक रकड़ गईं। हादसे में 6 महिलाओँ की मौके पर तुरंत मौत हो गई जबकि 2 को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें से सात महिलाएँ एक ही परिवार की थीं। महिलाओँ के नाम भूरी यादव, गायत्री, रश्मि, विनीता, सुमन, अर्चना, शशि एक ही परिवार की हैं। हादसे के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.