0

नीता अंबानी बनी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:11 IST
India
न्यूयॉर्क (भाषा)। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को फोर्ब्स ने एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है। फोर्ब्स लिस्ट में 50 महिला कारोबारियों को पछाड़ते हुए नीता अंबानी ने पहले पायदान पर जगह बनाई है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में आठ भारतीय महिलाएं भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्य को 2016 की एशिया की 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है जिसमें चीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जापान, सिंगापुर, फिलिपींस और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं।


फोर्ब्स लिस्ट में शामिल होने वाली भारतीय महिलाएं

  • नीता अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा भारत की छह महिलाओं ने फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाई है।
  • एमयू सिग्मा की मुख्य कार्यकारी अंबिगा धीरज
  • वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका
  • ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता
  • आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर
  • वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक वंदना लूथरा
  • बायोकॉन की संस्थापक और चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ


फोर्ब्स ने कहा, इस सूची में स्वीकार किया गया है कि कारोबारी दुनिया में महिलाएं अपनी जगह बना रही हैं लेकिन स्त्री-पुरुष असमानता बरकरार है। महिलाएं ये समझने की बेहतर स्थिति में हैं कि उन्हें नेतृत्व की स्थिति में आने और वहां बने रहने के लिए क्या करना होगा। फोर्ब्स ने 52 वर्षीय नीता को ‘भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला' करार देते हुए कहा कि वो ‘राजगद्दी की सबसे करीबी ताकत हैं और उन्होंने रिलायंस इंडस्टरीज में अपनी बढ़ती हैसियत के कारण इस सूची में पहली बार स्थान बनाया है।

Tags:
  • India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.