बिहार शिक्षक भर्ती: 15 जून से कर सकते हैं आवेदन, पढ़िए भर्ती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने एक लाख 70 हज़ार 461 शिक्षक पदों के लिए आवेदन माँगे हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार शिक्षक भर्ती: 15 जून से कर सकते हैं आवेदन, पढ़िए भर्ती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी

बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं, बिहार लोक सेवा आयोग ने 1,70,461 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

30 जून को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

बिहार शिक्षक नियुक्ति के लिए अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को परीक्षा होगी। क्वेश्चन पेपर एससीईआरटी और एनसीईआरटी पर आधारित होंगे। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक को एससीईआरटी के सिलेबस पर आधारित पुस्तकों को पढ़ाना होता है।

बिहार के विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का सिलेबस मूल रूप से एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित है, इसलिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

क्वालीफाइंग भाषा का एक सामान्य प्रश्न पत्र होगा। ये सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा, जिसमें क्वालीफाइंग अंक लाना हर अभ्यर्थी के लिए ज़रूरी होगा। 100 अंकों का ये प्रश्नपत्र दो भागों में बँटा होगा। पहले में 25 नंबर की अंग्रेजी की परीक्षा होगी, जो हर किसी के लिए अनिवार्य होगी। इसमें एक-एक अंकों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्वालीफाइंग भाषा प्रश्न पत्र के दूसरे भाग में हिदीं, उर्दू या बांग्ला तीनों में से किसी भी एक भाषा को चुन सकते हैं। इसमें एक-एक नंबर के 75 प्रश्न होंगे और दोनों भाग मिलाकर कम से कम 30 नंबर लाना होगा। इससे अधिक अंक लाने पर भी वो मेधा सूची का आधार नहीं बनेगा। -

स्पेशल पेपर प्राथमिक विद्यालय (सामान्य अध्ययन) में 120 प्रश्न होंगे। जिनमें हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। इसमें 80 प्रश्न तथ्यात्मक ज्ञान पर आधारित होंगे। जिनमें प्राथमिक गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल होंगे। जबकि 40 प्रश्न बुद्धिमता परीक्षण और सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे। -

माध्यमिक विद्यालय (विषय और सामान्य अध्ययन) में एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा। इसमें कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें हर एक के लिए एक नंबर मिलेगा। इसमें 80 प्रश्न अभ्यर्थियों के चुने गए विषय पर आधारित होंगे। जबकि 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा और नेगेटिव मार्किंग होगी।


उच्च माध्यमिक विद्यालय (विषय और सामान्य अध्ययन) में एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा। इसमें 120 प्रश्न होंगे, जिनमें हर किसी के लिए एक नंबर तय है। इसमें 80 प्रश्न अभ्यर्थियों के चुने गए विषय पर आधारित होंगे, जबकि 40 सामान्य अध्ययन से संबंधित होगा। दो घंटे मिलेंगे और निगेटिव मार्किंग होगी।

अपीयरिंग कैंडिडेट को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अंडरटेकिंग देनी होगी। जिसमें बताना होगा कि उनकी पात्रता संबंधित परीक्षा निर्धारित तिथि तक संपन्न हो जाएगी। ये अवसर बीएड, डीएलएड, सीटेट, बीटेट या एसटेट जैसे सभी वांछित शैक्षणिक योग्यता या पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा। जिनकी निर्धारित तिथि तक संबंधित परीक्षा संपन्न गई है।

सभी विद्यालयों के अध्यापकों के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय आधारित होगी। हर एक गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएँ।

BaatPateKi TeacherConnection #‍Bihar 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.