उत्तर प्रदेश में शुरू हुई धान खरीद, खाद्य विभाग की वेबसाइट या फिर इस मोबाइल ऐप पर कराएं रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य हैं। प्रदेश में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में शुरू हुई धान खरीद, खाद्य विभाग की वेबसाइट या फिर इस मोबाइल ऐप पर कराएं रजिस्ट्रेशन

यूपी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद की प्रक्रिया शुरु हो गई है। यूपी सरकार धान खरीद वर्ष 2022-23 के तहत 1 एक अक्टूबर से लेकर 28 फरवरी 2021 तक धान की खरीद करेगी। यूपी में 2040 और 2060 रुपए प्रति कुंतल की दर धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

धान खरीद (paddy procurement 2021-22) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत पारदर्शी धान खरीद की व्यवस्था के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

किसानों का इस वर्ष धान खरीद के लिए 'कृषक पंजीकरण' आधार नम्बर और मोबाइल नम्बर पर भेजे गये ओटीपी को भरने के बाद होगा। इस साल किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार से लिंक कराना होगा।

इसके साथ ही किसान किसान मित्र मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

#Paddy procurement #uttar pradesh #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.