गणतंत्र दिवस : आज रात दो बजे के बाद लखनऊ के इन रास्तों से नहीं निकल पाएंगे आप

Mohit AsthanaMohit Asthana   25 Jan 2018 3:40 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गणतंत्र दिवस :  आज रात दो बजे के बाद लखनऊ के इन रास्तों से नहीं निकल पाएंगे आपसाभार: इंटरनेट।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गुरुवार रात दो बजे से लखनऊ के हजरतगंज से रॉयल होटल की तरफ का मार्ग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि इसके अलावा शुक्रवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा।

हजरतगंज के लालबाग चौराहा से कैपिटल तिराहा तक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। केवल जिन वाहनों को पास उपलब्ध होगा उन्हीं वाहनों को इन रास्तों पर जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा शहर के अन्य रास्तों का भी डायवर्जन किया गया है। आपको बताते हैं किन रास्तों से होकर जाना है और किन रास्तों से नहीं जाना है...

पहले आपको बताते हैं कि किन रास्तों से नहीं जाना है-

  • आलमबाग- मवैया से जाने वाला यातायात नथ्था तिराहे के आगे नहीं जा सकेगा।
  • नाका चौराहे से बांसमंडी के रास्ते गुरूगोविंद सिंह तिराहा- राणाप्रताप चौराहे की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • बांसमंडी- मोहन होटल तिराहा से चारबाग की तरफ यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।
  • राणाप्रताप चौराहे से बांसमंडी होकर चारबाग की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
  • हीवेट रोड तिराहा से राणाप्रताप चौराहा की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • सदर कैंट एवं बुचड़ी ग्राउंड के कुंवर जगदीश चौराहा से रवीन्द्रालय तिराहा एवं चारबाग से बांसमंडी की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • केकेसी तिराहे से महाराणा प्रताप चौराहे की तरफ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
  • उदयगंज सिंचाई विभाग से एनेक्सी की तरफ या हुसैनगंज चौराहा की तरफ आवागमन वाले वाहनों को लालबहादुर शास्त्री तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • कैंट के सदर ओवरब्रिज से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • कैसरबाग अशोक लॉट चौराहे से बर्लिंग्टन या बापू भवन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • हजरतगंज चौराहे से मेफेयर, परिवर्तन चौक की तरफ यातायात बंद रहेगा।
  • महानगर या निशातगंज की तरफ से सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते हजरतगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • गोमतीनगर के 1090 चौराहे से सिकंदबाग चौराहा होकर यातायात हजरतगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गोल्फ क्लब चौराहा व पार्क रोड चौराहा से यातायात डीएसओ या हजरतगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
  • जनपथ के पीछे से कोई यातायात जनपथ मार्केट होकर हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा।
  • गोमती नगर की तरफ से आने वाली सिटी/ रोडवेज बसें गांधी सेतु/ पीएनटी तिराहे से सिकंदरबाग के रास्ते हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगी।

अब आपको बताते हैं कि किन रास्तों से आप जा सकते हैं-

  • आलमबाग-मवैया से नत्था तिराहा से बाएं नाका, रकाबगंज पुल, अमीनाबाद, कैसरबाग, या नत्था तिराहा से दाहिने यू टर्न करके मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
  • नाका चौराहे से रकाबगंज पुल, अमीनाबाद, कैसरबाग या नत्था तिराहा, मवैया आलमबाग होकर जा सकेंगे।
  • बांसमंडी/ मोहन होटल तिराहा से एपी सेन रोड तिराहा से केकेसी के रास्ते जा सकेंगे।
  • राणा प्राताप चौराहे से केकेसी या हीवेट रोड होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  • हीवेट रोड तिराहा से गणेशगंज, नाका या अशोक लॉट चौराहा कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
  • केकेसी तिराहे से लोको,सदर कैंट, एसएन ओवरब्रिज, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा से गांधी सेतु होकर जा सकेंगे।
  • उदयगंज, सिंचाई भवन से लालबत्ती या उदयगंज तिराहा से सदर ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
  • बंदरियाबाग चौराहे से गोल्फ क्लब, गांधी सेतु या लालबत्ती चौराहे से सदर कैंट होकर जा सकेंगे।
  • सचिवालय पास वाले वाहनों को सचिवालय के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय जाने दिया जाएगा।
  • बंदरियाबाग से सचिवालय के पास लगे वाहनों को डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा से विधान भवन के गेट-7 के अंदर जाने दिया जाएगा।
  • हजरतगंज चौराहे से अशोक मार्ग होते हुए मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, मोती महल लॉन तिराहा, से कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए क्लार्क अवध तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • गोमती नगर से 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका, लक्ष्मण मेला, बंधा रोड से चिरैयाझील तिराहा होकर कृष्णा मेडिकल सेंटर के सामने से क्लार्क अवध तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • गोल्फ क्लब चौराहा से पार्क रोड चौराहा से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित ख़बरें- महिला बाइकर्स गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएंगी करतब

गणतंत्र दिवस विशेष : इस बार भी राजपथ पर नहीं दिखेगी यूपी की झांकी

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.