यूपी: कन्नौज में महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय, मोबाइल चार्जिंग के साथ बच्चों के खेलने का भी होगा इंतजाम

पिंक शौचालय के लिए 3.92 लाख का बजट आया था। राज्य वित्त और 14वें वित्त से मिलाकर करीब साढ़े छह लाख से शौचालय तैयार हुआ है।

Ajay MishraAjay Mishra   25 May 2018 7:07 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी: कन्नौज में महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय, मोबाइल चार्जिंग के साथ बच्चों के खेलने का भी होगा इंतजाम

उत्तर प्रदेश के शहरों में महिलाओं के लिए जल्द ही पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरूआत कन्नौज जिले से हो भी चुकी है। यहां पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसका शुभारंभ 25 मई को किया जाएगा। ये शौचालय कई सुविधाओं से लैस होगा और इसका लाभ नि: शुल्क मिलेगा। नगर पालिका परिषद कन्नौज के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री बताते हैं, ''कि पिंक शौचालय के लिए 3.92 लाख का बजट आया था। राज्य वित्त और 14वें वित्त से मिलाकर करीब साढ़े छह लाख से शौचालय तैयार हुआ है। 25 मई को इसका शुभारंभ कराया जाएगा।'' शैलेन्द्र आगे बताते हैं कि ''पुरूष इस शौचालय का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। नगर क्षेत्र के अलावा महिला यात्री भी नि:शुल्क रूप से लाभ उठा सकते हैं।'' इस शौचालय में कर्मचारी महिला रहेंगी।





स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र की जिला कार्यक्रम प्रबंधक हर्शिता गोयल बतातीं हैं कि ''कन्नौज में पिंक शौचालय बनकर तैयार हो गया है। ये जिले का पहला ऐसा शौचालय है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत तिर्वा और नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में भी काम शुरू हो गया है।'' जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया, ''इसमें महिलाओं के लिए काफी सुविधाएं दी गई हैं। अगर बच्चे साथ में हैं तो उनके बैठने, खेलने के लिए अलग से व्यवस्था है। मोबाइल चार्ज करने और बच्चों के खिलौनों का इंतजाम है। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 भी लिखा है।" हर्शिता ने बताया कि "पांच सीटों वाले पिंक शौचालय में दो वेस्टर्न और तीन इंडियन तरह के शौचालय बनाए गए हैं, जिसमें दिव्यांगों के लिए भी एक है।" औरैया नगर पालिका परिषद के अधिषाशी अधिकारी संजय कुमार बताते हैं कि ''शहर में पिंक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए करीब सात लाख रुपए का राजस्व मिला है इसे जल्द ही बनकर तैयार करा दिया जाएगा।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.