उत्तर प्रदेश में रविवार को भी नहीं रहेगा लॉकडाउन

गाँव कनेक्शन | Aug 20, 2021, 11:51 IST
उत्तर प्रदेश में अब रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह ही सब कुछ खुला रहेगा, बस पहले की तरह ही नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा।
#uttar pradesh
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार के चलते सरकार ने रविवार को भी लॉकडाउन हटा दिया है। अब रविवार को भी प्रदेश में सब कुछ बाकी के दिनों की तरह ही खुलेंगे।

प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते शनिवार और रविवार को दो दिन वीकेंड लॉकडाउन में बंदी रहती थी। बीते 14 अगस्त से शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था। अब रविवार का भी लॉकडाउन खत्म हो गया है।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी बंदी

शनिवार और रविवार को लॉकडाउन हटाने के बाद भी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू पहले की तरह ही लगा रहेगा।

प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, तो 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि टीके की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही एक करोड़ के पार हो जाएगी।

Tags:
  • uttar pradesh
  • lockdown
  • story

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.