8th Pay Commission: ₹18,000 से बढ़कर ₹69,000 न्यूनतम वेतन की माँग
8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) स्टाफ साइड ने 51 पन्नों का मेमोरेंडम सौंपते हुए न्यूनतम बेसिक वेतन ₹69,000 करने की मांग की है। इसके लिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया गया है। यह सिफारिश 7वें वेतन आयोग के ₹18,000 न्यूनतम वेतन से काफी अधिक है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत को देखते हुए 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देना है।
