एक डॉक्टर सिखा रहा मछली पालन, बढ़ी किसानों की आमदनी
कभी एक किसान की बात ने बदल दी उनकी ज़िंदगी। उत्तर प्रदेश के छोटे से गाँव से आने वाले डॉ. संजय श्रीवास्तव को आज लोग “मछलियों का डॉक्टर” कहते हैं। उन्होंने दिखाया कि गाँव में रहकर भी नई राहें खोजी जा सकती हैं। उनकी कोशिशों से न सिर्फ किसान बल्कि इंजीनियर और नौजवान भी मछली पालन (Fish Farming) सीख रहे हैं और बिना शहर जाए नई आजीविका पा रहे हैं।
